माँ की दुआ ही पहुंचा सकती है बुलंदी पर- धनंजय
https://www.shirazehind.com/2013/09/blog-post_11.html
स्कुलो में शिक्षको के जरिये जो इल्म दिया जाता है उसे कंठस्त करने में माँ की सहयोग अहम् है । उन्होंने छात्रो को संबोधित करते हुए कहा की माँ से बढ़ कर कुछ भी नहीं क्या दौलत क्या नाम चरण छुआ और हो गए तीरथ चारो धाम । इसलिए सफलता चाहिए तो माँ का आशीर्वाद ले लीजिये भगवान भी साथ देने लगेगा और हर बुलंदी कदम चूमने के लिए मजबूर हो जाएगी । संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए मदरसे के संस्थापक एवं शिया धर्मगुरु मौलाना सफ+दर हुसैन जैदी ने कहा की खुदा ने कुरआन में माँ का जो मुकाम बताया है उसमे जन्नत को उसके पाँव के निचे स्थापित करने की बात कही है । जन्नत पाने के लिए हर व्यक्ति इक्षुक है लेकिन आज के दौर में माँ की सेवा से कतराते नज+र आते है जबकि उन्हें यह नहीं मालूम की बिना माँ के उनकी इस दुनिया में आमद ही संभव नहीं थी । सांसद धनंजय सिंह की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा की आज ये जिस मुकाम पर है वहा पहुचने में उनकी माँ की दुआ ने अहम् भूमिका निभाई है । जिसे भी अपनी दुनिया और आखिरत बनानी है उसे अपनी माँ की खिदमत कर उसकी दुआ हासिल करनी होगी । इस मौके पर मदरसे के मेघावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया । कार्यक्रम में कारंजा कला ब्लाक प्रमुख ब्रिजेश सिंह प्रिन्शु , मौलाना फजले मुमताज+ खान , मौलाना दिलशाद , मौलाना बाकिर राजा खान , असग+र हुसैन जैदी , अफताब हुसैन , नजमुल हसन नजमी , अली शब्बर , इम्तियाज+ हुसैन , बहादुर अली ,हसनैन कमर दीपू , आरिफ हुसैनी , हसन मेहदी , सभासद गप्पू मौर्या , अमित गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । संचालन मोहम्मद मुस्तफा शमशी ने किया ।
