जौनपुर जिले के सोंगर गाँव में गरजी बंदूक एक युवक की मौत
https://www.shirazehind.com/2013/09/blog-post_3018.html
जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंगर गाँव में दो पक्षों के विवाद सुलझाने गये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है और गाँव में तनाव व्याप्त हो गया है। उधर पुलिस ने पूरे गाँव को छावनी में तब्दील कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार सोंगर गाँव के इजहारूल के पुत्र मोहम्मद हमजा 25 वर्ष गाँव में ही मुर्गे की दुकान खोल रखी है आज शाम करीब 6 उसके दुकान के पास ही पुरानी रंजिश को लेकर उसी गाँव के आफताब अहमद और फिरोज अहमद के घर वालो के बीच मारपीट हो रही थी । हमजा झगड़े को छुडाते हुए फिरोज के पक्ष को हटा दिया। जिससे नाराज होकर आफताब के पक्ष के लोगो ने हमजा के सीने में ताबड़तोड़ 5 गोलियां मारकर मौत की नीद सुला दिया है। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की बाइक , ट्रैक्टर और गोमटीयो में आग लगा दिया है।
