समाज का पथ-प्रदर्शक होता है शिक्षकः धनंजय सिंह

जौनपुर। शिक्षा का दान करके अशिक्षा जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का जो संकल्प राजा श्रीकृष्ण दत्त ने लिया था, वह आज एक विशाल पीजी कालेज का रूप लेकर अपने उद्देश्यों की पूर्ति कर रहा है। शिक्षक समाज का पथ-प्रदर्शक होता है जो शिक्षा के माध्यम से वर्तमान में फैली सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर एक नये विचारधारा वाले भारतीय सभ्यता व संस्कृति के अनुरूप स्वस्थ समाज का निर्माण करने में पूर्ण सक्षम है। इससे राष्ट्र का विकास होगा। उक्त बातें नगर के राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज के प्रांगण में गुरूवार को आयोजित संस्थापक दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सांसद धनंजय सिंह ने कही। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज व राष्ट्र बिना किसी बाधा के विकास की तरफ अग्रसर होता है। इसके पहले समारोह की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित और राजा श्रीकृष्ण दत्त के चित्र के अनावरण से हुआ।


तत्पश्चात् प्रबंधक डा. देवेन्द्र प्रताप उपाध्याय सहित विद्यालय परिवार की तरफ से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान मुस्कान, प्रीति, दीपू, आशीष, सनी, जागृति, सौम्या, श्रेया, अप्पल, हर्ष, अमरदीप, सुजीत, विधि, कामिनी, सपना, शालू आदि छात्र@छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये डा. लालजी त्रिपाठी प्राचार्य पीजी कालेज मडि़याहूं ने सभी को शिक्षा के क्षेत्र में अपना पूर्ण सहयोग करने की अपील करते हुये आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन शिक्षक प्रकाश नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर श्रीदेव सिंह, डा. सुबाष चन्द्र सिंह, अशोक तिवारी, डा. अशोक मिश्र, डा. विश्वनाथ यादव, डा. संजय चैबे, डा. राधा श्रीवास्तवा, डा. वीरेन्द्र सिंह, डा. उदयराज सिंह, डा. अनिल उपाध्याय, डा. ओपी शाही, विनय सिंह, डा. संत प्रसाद मिश्र, डा. राकेश सिंह, सतीश वर्मा, डा. जंग बहादुर सिंह, डा. रेखा शाही, डा. सरिता सिंह, डा. अखिलेश पाण्डेय सहित तमाम शिक्षक, छात्र, छात्राएं, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item