11 सूत्रीय मांगों को लेकर महिला कर्मियों ने दिया धरना

   जौनपुर। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा का एक दिवसीय धरना गुरूवार को जिलाध्यक्ष महालक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में हुआ जहां जिला मंत्री मुराली सिंह ने प्रदेश स्तर से उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित 11 सूत्रीय मांगों को पढ़कर कर्मियों को अवगत कराते हुये मांगों की पूर्ति हेतु आगे भी संघर्ष के लिये साथियों से तैयार रहने का आह्वान किया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने कहा कि नियत यात्रा भत्ता बढ़ाया जाय। शासनादेश के अनुसार आबादी पर पद सृजित किया जाय। जनपद में रिक्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद पर तत्काल पदोन्नति किया जाय। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, जीएन दूबे, सीबी सिंह, जेडी सिंह, अश्वनी जायसवाल, राजेन्द्र सिंह, राम आश्रय यादव, एलके सिंह, चन्द्रशेखर, राजबली यादव, शिमला राय, भारती, रीता विश्वकर्मा, मंजू सिंह, आशा देवी, गीता सिंह, कौशल्या सिंह, सुमित्रा देवी, आरती सिंह, रमावती, सविता राय, कृष्णा सिंह, रीता यादव, बेइला देवी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item