
जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति के बैनर तले जेसी सप्ताह के तहत शाहगंज नगर के पुराना चैक स्थित उदयन एकेडमी में व्यक्तित्व विकास को लेकर प्रशिक्षण दिवस का आयोजन जेसीआई शक्ति की अध्यक्षा संगीता जायसवाल की देख-रेख में हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय प्रशिक्षिका जेसी मीनाक्षी अग्रवाल ने सभी को आज के समय में व्यक्तित्व के विकास से जुड़े हर पहलुओं के बारे में प्रशिक्षण दिया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वागत से हुआ। तत्पश्चात् संगीता जायसवाल ने कहा कि प्रशिक्षिका द्वारा हमें जो भी जानकारी मिली, उसे हम अपने जीवन में उतारकर अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा पूर्व सचिव जेसी आशा गुप्ता, कार्यक्रम संयोजिका जेसी गीता जायसवाल, जेसी सप्ताह अध्यक्षा निशा सोनी सहित अन्य ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेसी अल्का, जेसी पूनम, जेसी गीता गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहीं।