पवन अध्यक्ष जयशंकर यादव महामंत्री चुने गये
https://www.shirazehind.com/2013/09/blog-post_5971.html
जौनपुर जिले के जलालपुर बाज़ार के व्यापार मण्डल का गठन किया गया। इस बार अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता उर्फ़ पिंटू को चुना गया महामंत्री जयशंकर यादव उपाध्यक्ष मो0 अलीम, राजकुमार साहू और मो0 सिकन्दर बनाये गये। संगठन मंत्री का दायित्व शीतला प्रसाद यादव और मो0 गुलज़ार को सौप गया है। मंत्री अजय जायसवाल , गुड्डू उपाध्याय, मनोज कुमार सेठ, राजेश मौर्या कोषाध्यक्ष कमलेश यादव को बनाया गया है। निरीक्षक अवनीस पांडे प्रचार मंत्री लियाकत अली को चुना गया है। और संरक्षक राजेश मिश्रा को बनाया गया है।
सभी पदाधिकारियों को समारोह पूर्वक पद एंव गोपनीयता शपथ सांसद तुफानी सरोज और व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्र भान सिंह इन्दू ने दिलाई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राम अवध पाल, बरिष्ट पत्रकार प्रेम गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया। इस मौके परएसो जलालपुर, व्यापारी संकठा गुप्ता सहित बाज़ार के समस्त व्यापारी व सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
