कच्ची उम्र के खतरनाक बदमाश ?
https://www.shirazehind.com/2013/09/blog-post_6092.html
जौनपुर जिले की चन्दवक थाने की पुलिस ने दो कच्ची उम्र के लूटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन मासूमो के पास से वारदात में प्रयोग की गई एक देशी तमंचा एक कारतूस और लूटे गये 10 हजार रूपये भी बरामद करने का दावा किया है। ए एसपी सिटी के अनुसार ये लोग एडमिशन कराने कालेज गई लडकियों को लूटा था।जौनपुर जिले के पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रेस कान्फेंस में उपस्थित पत्रकार उस समय आशचर् चकित रह गये जब पुलिस ने मासूम चेहरे वाले हाई स्कूल में पढने वाले शुभम सिंह और कम्प्यूटर के छात्र सोनू राजभर नामक दो किशोर को पेश करते हुए यह दावा किया कि इन लोगो ने 5 सितम्बर को चन्दवक थाना क्षेत्र के कर्रा कालेज में एडमिशन कराने गई स्मिता यादव और धर्मशीला देवी नाम की दो छात्राओं के फ़ीस का पैसा तमंचे के बल पर लूटा था। पहले तो सभी पत्रकार पुलिस के दावे को कटघरे में ही रखा लेकिन जब आरोपियों से अलग से बात किया गया तो वह भी पुलिस की स्क्रिप्ट पर अपनी मुहर लगा दिया। दोनों ने बताया की हम चार लोगो ने मिलकर लूट की योजना बनाई थी और रणनीत के अनुसार ही अपने कार्यो को अंजाम दिया था लेकिन दुर्भाग्य से मेरा एक साथी हृदयेश कुमार घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार हो गया था। जिसके कारण पूरा भंडाफोड़ हो गया।
तीन अपराधियों को जेल की सलाखों में कैद करने के बाद अब पुलिस इनके आकाओं की तलास में जूट गई है। पुलिस को शक है कि इन माशूम चेहरे के पीछे कोई खतरनाक दिमाग जरुर लगा है।
फ़िलहाल इन मासूमो ने पैसे की लालच में आकार अपना कैरियर दांव पर लगाते हुए जरायम की दुनियां में पहला कदम रख दिया है। अब देखना है कि जेल यात्रा की वापसी के बाद ये लोग वापस सामाजिक जीवन में वापस आते है या फिर कुख्यात बदमाश बनते है
