गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गुंजायमान हुआ जौनपुर
https://www.shirazehind.com/2013/09/blog-post_7251.html
जौनपुर। गणेश चतुर्थी से जिले में भगवान श्री गणेश का पूजन शूरू हो गया है। सिद्धी विनायक गणेश चतुर्थी महोत्सव श्री गणपति भगवान के जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्री गणेश जी का पूजन होता है. जिले भर में विभिन्न स्थानों विघ्नहर्ता की प्रतिमाएं गनपति बप्पा मोरया के उद्घोष के बीच स्थापित कर दिया गया है। पूजा पंडालों को फूल मालाओं व विद्युत, झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। जौनपुर में कही ७ तो कही नौ दिवसीय गणेश जी की पुजा अर्चना होती है। बीती रात से ११.१५ मीनट पर आरती के साथ ही पूजा पंडालों के पट दर्शनार्थियों के लिये खोल दी गई है।जनपद में समस्त स्थानों पर पंण्डालों में गणपति के समस्त परिवार विराजमान है। इस अवसर पर कवि सम्मेलन व आरती का समय-समय पर आयोजन होगा। नगर के मखदुम शाह अढ़न, ताड़तला, रुहट्टा, स्टेशन, ओलन्दगंज, कालीकुत्ती, सहित तमाम स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाती है। शाम के समय पंडालों मे पूजन-अर्चन करने वालों की भारी भीड़ नली रही जिससे पूरा पंण्डाल गुजांयमान रहा लोगो के बीच भक्ती-भाव का अनोखा संगम दिखा। नगर के ताड़तला मोहल्ला में सत्यप्रकाश सोनी ने बताया कि मैं पिछले तीन सालों से अपने घर में गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित करता हुँ और पुरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चन किया जाता है पंचाग के हिसाब से आज पहले दिन पूजा करने का सही समय ११.१५ मीनट पर है। और उसी के अनुसार पूजा अर्चन किया जायेगा। उन्होने यह भी बताया कि पहले पाँच साल का उन्हाने संकल्प लिया था सार्वजनिक मुर्ति स्थापित कराकर उसका उद्यापन करा दिया और अब वह अपने घर पर स्थापित करतें है।

Thanx rajesh bhai. ek kabar ganpti ki aaj phir bhej raha hoon.
जवाब देंहटाएं