स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व चेयरमैन का तोड़ा गया शिलापट्ट

   जौनपुर, 5 अक्टूबर। शाहगंज नगर के जेसीज चैक पर लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं स्थानीय नगर पालिका के प्रथम चेयरमैन (नोटरी फाइटेरिया) के शिलापट्ट को बीती रात कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इसकी जानकारी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी को दी गयी तो वह केवल खानापूर्ति ही किये जिससे नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। मालूम हो कि तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने 29 अक्टूबर 2011 को विधान परिषद सदस्य प्रभावती पाल के सौजन्य से पूर्वांचल विकास निधि योजनान्तर्गत निर्मित सेनानी स्व. मिठाई लाल गुप्त मार्ग के दोनों पटरियों पर फर्श के हुये इण्टरलाकिंग का लोकार्पण किया था। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की बहन द्वारा नामित चेयनमैन श्री गुप्त के शिलापट्ट को कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। जानकारी होने पर स्व. गुप्त के पुत्र शिव कुमार गुप्त ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी, मण्डलायुक्त वाराणसी, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को लिखित रूप से अवगत कराया। इस पर हल्का पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कोई गम्भीर कदम न उठाकर केवल खानापूर्ति किया गया जिससे स्व. गुप्त के परिजनों एवं उनको मानने वालों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाया जाना यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related

खबरें 3237069599758177351

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item