मां शीतला चैकियां का दरबार नवरात्री के पहले दिन लाखो श्रद्वालुओं ने मत्था टेका

जौनपुर में स्थापित मां शीतला चैकियां का दरबार नवरात्री के पहले दिन लाखो श्रद्वालुओं ने मत्था टेका। माता का यह दरबार पूर्वाचंल के लाखों लोगो के लिए प्रमुख आस्था का केन्द्र हैं। सन डे हो या मन डे प्रतिदिन इस दरबार भारी संख्या में श्रद्वालु मत्था टेकर मन्नते मांगते हैं। माता रानी के दरबार से लोगो में इतनी अटुट आस्था हैं कि अपने बच्चो का मुण्डन संस्कार, शादी विवाह और अन्य शुभ कामो की शुरूआत मां शीतला के दर्शन पूंजन के बाद ही करते हैं।
जौनपुर मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित मां शीतला चैकियां के इस दरबार में नवरात्री के पहले दिन मां के जयकारे के बीच लाखो दर्शनार्थियो ने दर्शन पूंजन किया। माता रानी की आराधना के लिए भोर में तीन बजे से ही भक्तो ने लाईन लगा लिया था। मदिर का पट्ट खुलते ही जयकारे के बीच लोगो ने दर्शन पंजन किया। इस मंदिर का निर्माण करीब एक हजार वर्ष पूर्व जौनपुर राज के अंतीम शासक राजा हीराचंद्र यादव ने कराया था। इस ऐतेहासिक शीतला माता के दरबार में प्रतिदिन हजारों श्रध्दालु यहां आकर दर्शन पूंजन और बच्चों का मुण्डन संस्कार करते हैं।

Related

विडियो 5302417334091508261

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item