मुजफ्फरनगर में मुसलमानों के साथ अन्याय हुआ : मुलायम
https://www.shirazehind.com/2013/10/blog-post_4502.html
लखनऊ। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को दंगा करने की साजिश
करने वालों को कुचल देने का ऐलान किया। साथ ही बोले, मुजफ्फरनगर में
मुसलमानों की हत्याएं हुई हैं। वह उनकी जान नहीं लौटा सकते लेकिन पीड़ितों
को सुरक्षा देंगे। राजधानी लखनऊ में सपा प्रमुख ने कहा कि अयोध्या मामले में भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने वही किया था जो महाभारत में अर्जुन ने किया था। उपद्रवियों और साजिश करने वालों को पता होना चाहिए कि सरकार के हाथ बहुत लंबे हैं। सपा पर मुस्लिम परस्ती का आरोप लगाने वाले समझ जाएं कि पार्टी अन्याय के खिलाफ खड़ी है और मुसलमानों के साथ अन्याय हुआ है।
