पूरे सबाब पर पहुँचा कर्मचारियो का हड़ताल , आँख अस्पताल बंद

 जौनपुर में राज्य कर्मचारियो का हड़ताल पूरे सबाब पर पहुंच गया है। आज कर्मचारियो के समर्थन में आँख अस्पताल और बिजली विभाग के कर्मचारी भी उतर आये है। सभी दफ्तरो में ताले लटक रहे है और परिसर में सियापा पसरा है। जिसके कारण मरीजो को भारी जहमत उठानी पड़ रही है। उधर कर्मचारियो की हड़ताल के चलते बृद्धा पेंसन लेने के लिए दर्जनो बृद्धा महिलाये एक हफ्ते से विकास भवन का चक्कर काट रही है
राज्य कर्मचारी अधिकार मन्च उ0प्र0 जनपद शाखा जौनपुर के बैनर तले चल रहे आन्दोलन में राजस्व संग्रह अमीन संघ के मंत्री बदरे आलम की अध्यक्षता में आज विकास भवन के सामने राज्य कर्मचारियों द्वारा एक विशाल आम सभा कर प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, विकासभवन, कृषि, लोक निर्माण, आई.टी.आई., सफाई कर्मचारी , राजस्व लेखपाल, राजस्व संग्रह अमीन, ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारी, ब्यापार कर, परिवहन, सिचाई, रोडवेज आंगनबाड़ी, मातृ शिशु कल्याण, चकबन्दी, सप्लाई, कोषागार, रजिस्ट्री आदि समस्त विभागों के कर्मचारी आमसभा करके कर्मचारियों के 15 सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग किया। सभा में नगरपालिका स्वायत्तशासी संघ के संरक्षक कामरेड मो हनीफ     के साथ भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए तथा मो0 हनीफ ने अपने सम्बोधन में कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो सफाई एवं पानी जिले का बन्द कर दिया जायेगा साथ ही विजली विभाग के विद्युत विभाग कर्मचारी अधिकारी संघ समिति के संयोजक निखिलेश कुमार सिंह ने अपने साथियों के साथ जोरदार समर्थन दिया।  
        आमसभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष मण्डल राकेश कुमार श्रीवास्तव  ने कर्मचारियों से अपील किया कि 20 नवम्बर को रोडवेज परिसर से 11 बजे दिन में कर्मचारियों की रैली निकाली जायेगी जो जेसीज, ओलन्दगंज, जोगियापुर होते हुए कलेक्टेªट सभा स्थल पर पहुंचेगी।रैली में अधिक से अधिक कर्मचारियों को पहुंचने का अपील किया। सभा को पभुदयाल श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह बब्बू अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ, राजबली यादव संरक्षक राज्य कर्मचारी महासंघ एवं पारसनाथ यादव, अजय कुमार सिंह,अश्वनी जायसवाल (स्वास्थ्य), ई0 सुनीता यादव, ईं0 राजेश यादव, वीरेन्द्र कुमार सिंह अमीन संघ, राधेश्याम मिश्रा सिचाई, अशोक सिंह कृषि, मिठाईलाल लेखपाल संघ, संजय कुमार सिंह, चन्द्रशेखर सिंह कोषाध्यक्ष रा0क0सं0परिषद,महालक्ष्मी वर्मा, धर्मराज सिंह, संजय चैधरी, शिव कुमार यादव, अजय सिंह कृषि, अशोक गौतम, अन्जनी मौर्या ,रामआसरे यादव,  ओमप्रकाश सिंह, ने सम्बोधित किया।

Related

खबरें 6137723155523156816

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item