गोली मारकर हत्या, नाले में मिला शव

 जौनपुर कुकुहां गांव के सीवान में नाले के पास गोली मारकर हत्या करने के बाद नाले में फेंकी गई लाश पाए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अथक प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
बुधवार की सुबह कुकुहां तथा दशमड़ा गांव के कुछ लोग सीवान की तरफ निकले तो उन्हें नाले में शव दिखाई पड़ा। इसकी जानकारी गांव वालों को मिलते ही सनसनी फैल गई। थोड़ी देर मे वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही गौराबादशाहपुर व समीपस्थ आजमगढ़ जिले के बरदह थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल तथा शव का काफी बारीकी से मुआयना किया तो पता चला कि सिर में गोली लगी थी। यह भी आशंका जताई कि घटना को मौके पर ही अंजाम दिया गया है, क्योंकि वहां काफी खून गिरा हुआ था। शव के पास से दो खोखे भी पाए गए। देखने से उसकी उम्र 28 वर्ष प्रतीत हो रही थी। उसके शर्ट पर 'फेमस टेलर' कादीगंज का लेबल लगा हुआ था। जेब से कोई अन्य सामान न मिल पाने के कारण शव के पहचान में सफलता नहीं मिली। आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Related

खबरें 3175963101160996530

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item