भाजपा की लहर से विपक्षी हताश : कल्याण
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_8018.html
जौनपुर: भाजपा के फायर ब्रांड नेताओं में शुमार पूर्व मुख्यमंत्री
कल्याण सिंह ने कहा कि देश में भाजपा की चल रही तेज लहर से विपक्षी हताश हो
चुके हैं। यूपी की सपा सरकार की एकतरफा कार्यवाही में सांप्रदायिकता की बू
आ रही है। उन्होंने बुधवार को वाराणसी जाते समय जिले के लगभग दर्जन भर
स्थानों पर हुए अपने स्वागत में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उक्त बातें
कहीं।
श्री सिंह ने कहा कि हमारी सरकार में अपराधी प्रदेश से पलायित हो गए थे, अब वही माननीय बने बैठे हैं। वाराणसी की रैली समूचे पूर्वाचल के राजनीति की दिशा तय करेगी। जिले की सीमा पर सिंगरामऊ क्षेत्र के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद, जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, जगत नारायण दुबे, श्रीमती कमला सिंह, सरदार सिंह, डा.दिनेश सिंह बब्बू, नीरज गुप्ता आदि ने स्वागत किया।
नगर आगमन पर वाजिदपुर तिराहे पर नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव 'बच्चा भइया' के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ पंकज जायसवाल, गौतम गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, शहंशाह, धर्मपाल कन्नौजिया, अतुल गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सोनकर, रंजना सिंह, सतीश त्यागी आदि ने स्वागत करते हुए उनकी आरती उतारी। इसके पश्चात पूर्व सांसद राजकेशर सिंह के आवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
इसके पूर्व धनियामऊ बाजार में सुनील सिंह, विश्वंभर उपाध्याय, रमाशंकर यादव, अजय सिंह, हीरामणि यादव, बदलापुर में बृजेश सिंह टीपू, गंगा प्रसाद सिंह, शिव प्रसाद मणि त्रिपाठी, सुरेश शुक्ला, मिथिलेश सिंह, दयाशंकर पाठक व बक्शा क्षेत्र के सवंसा में अरुण उपाध्याय, शिवशंकर तिवारी, रामप्रकाश उपाध्याय, अनिल आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।