जौनपुर में जमीनी विवाद में ईट पत्थर से कूंच कूंचकर बृद्ध की हत्या
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_18.html
जौनपुर जिले के सरायखाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव में जमीनी विवाद
में दो पक्षो में जमकर लाठी डंडा और ईट पत्थर चला। इस खुनी संघर्ष में 65
वर्षीय एक बृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। बृद्ध की हत्या से गुस्साए लोगो
ने आरोपी की बाइक फूंक दिया उसके बाद भीड़ ने सिद्दीकपुर तिराहे पर चक्का
जाम कर दिया जाम के कारण जौनपुर - अम्बेडकर मार्ग घंटो बाधित रहा। मौके पर
पहुंची पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर जाम को
समाप्त कराया। vo -1 जौनपुर के कोठार गांव में रामदुलार और महादेव के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चला आ रहा था आज सुबह रामदुलार अपना घर बनवा रहा था इसी बीच दो मोटर साइकिलो पर सवार होकर पहुंचे चार बदमाशो ने ईट पत्थर से कूंच कूंचकर मार डाला। बृद्ध के ऊपर हो रहे हमले को देख आस पास के लोग बदमाशो को दौड़ा लिया। बदमाश तो भाग निकले लेकिन उनकी मोटर साईकिल छूट गई। ग्रामीणो ने अपना गुस्सा उसी पर उतार दिया
