वकीलों पर मुकदमे से संघ आंदोलित
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_6408.html
जौनपुर
: दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने मड़ियाहूं तहसील के दो अधिवक्ताओं के
खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया
तथा पूरे दिन काम काज ठप रखा। 19 दिसंबर को मड़ियाहूं बार के अध्यक्ष मंत्री
से बैठक कर डीएम व एसपी से मिलकर वार्ता की जाएगी।
लखनऊ से आए अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव व सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि वकीलों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह विरोधी कितनी भी बड़ी हस्ती हो।
10 दिसंबर को मड़ियाहूं रानीपुर चौराहा के पास दुर्घटना के बाद हुए चक्का जाम में पुलिस ने वहां के अधिवक्ता चंद्रेश यादव व मोहन लाल यादव समेत दर्जन भर लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दिया। मंगलवार को तहसील बार से आए प्रस्ताव के समर्थन में दीवानी के अध्यक्ष प्रेम शंकर मिश्र की अध्यक्षता में बैठक की गई। तत्पश्चात दर्जनों अधिवक्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अदालतों का चक्रमण किए। नारेबाजी व प्रदर्शन में महामंत्री अवधेश सिंह, सुभाष चंद्र यादव, अशर्फी लाल यादव, अखिलेश दूबे, राजनाथ यादव, सुरेंद्र मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, कृष्ण मोहन यादव, राज कुमार यादव, मनोज श्रीवास्तव, शैलेश मिश्र, बृजेश सिंह समेत दर्जनों अधिवक्ता थे।