असलहा सटाकर बदमाशो ने लूटे चार हज़ार
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_1178.html
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के पोखरा विजय गिरी गांव के पास अज्ञात बदमाशो ने तमंचा सटाकर मैजिक सवार एक युवक को लूट लिया। बदमशों के चंगुल के छूटने के बाद किसी तरह अपने घर पहुंचे युवक ने जब अपनी आप बीती घर वालो को सुनाई तो सभी सहम गये। फ़िलहाल भुक्तभोगी ने स्थानीय थाने में तहरीर दे दी हैहमारे रामपुर संवाददाता के अनुसार पोखरा विजय गिरी गांव के निवासी कल्पनाथ पाण्डेय कल रात अपनी मैजिक गाड़ी से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में पहले से घाट लगाकर बैठे असलहो से लैस बदमाशो ने तमंचा सटाकर रोक लिया। रोकने बाद जेब में रखे चार हजार रूपये लूट कर फरार हो गये। स्थानीय लोगो के अनुसार यह इलाका भदोही जनपद से सटा हुआ है और काफी सुनसान होने के कारण यहा पर अक्शर ऐसी घटनाये होती रहती है।
