बेवकूफ बनाकर लोगो जिंदगी कोरा कागज बनाने वाला गिरोह पुलिस के फंदे में
https://www.shirazehind.com/2013/12/6-iqjldkjkksfkr-vijkfkksa-dh-fxjrkjh.html
जौनपुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफांस किया है जो भोलेभाले बैंक के
ग्राहको को रूपये के नाम पर कोरा कागज़ थमा कर उनका असली नोट लेकर भाग
निकलते थे। इस गैंग के मुखिया ने सूरत से इसकी ट्रेनिग लेकर जौनपुर और
आसपास के जनपदो में अपना रैकेट चलाकर जनता को लूटते थे। फिलहाल ये ठग आज
पुलिस की गिरफ्त में है।जौनपुर पुलिस ने आज 6 अजीब तरह के लूटेरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के लोग कागज़ के टुकड़े को नोट के साइज़ का बनाकर कपडे में लपेट लेते थे। उसके बाद बैंक के सामने खड़े होकर भोले भाले और कम पढ़े लिखे लोगो को यह कहकर चुना लगाते थे कि मै अपने मालिक को मारकर चार लाख रूपये लाया हूँ मेरी मदद करके उस रूपये को बैंक में जमा करा दो इसके लिए मै आप को बीस हज़ार रूपये तक दे सकता हूँ। पैसे की लालच में आकर भोली जनता इनके जाल फंस जाती थी।
