जौनपुर नगर के पॉर्श इलाका हुसेनाबाद कालोनी में नारकोटिक्स विभाग ने की छापेमारी 940 ग्राम स्मैक बरामद
https://www.shirazehind.com/2013/12/940.html
जौनपुर। नगर के पॉर्श इलाका हुसेनाबाद कालोनी में आज तड़के 6 बजे नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर एक इलाके के प्रतिष्ठित परिवार के घर से 940 ग्राम स्मैक बरामद किया है। जिलाधिकारी कार्यलय के चंद कदम दूरी पर आबकारी विभाग के ठीक पीछे हुई इस कार्यवाही से पूरे शहर में दहसत का माहौल कायम हो गया था। करीब 7 घंटे तक जांच पड़ताल करने के बाद पूरी टीम वापस लौट गयी।
जौनपुर जिले के लाईनबाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद कालोनी में स्थित रिटायर्ड बिजली कर्मचारी आरबी श्रीवास्तव के घर सूबह करीब 6 बजे लाखनऊ से आयी नारकोटिक्स विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस ने धकम गयी। अल सूबह पार्श इलाके एक शिक्षित और नौकरी पेशे वाले परिवार के घर पुलिस पहुंचने की सूचना से पूरे इलाके सनसनी फैल गयी। सूबह से शुरू हुई छापेमारी और जांच की प्रक्रिया करीब एक बजे दिन तक चली। टीम वापसी के समय पत्रकारों ने अधिकारियों से छापेमारी का कारण और बरामदगी के बारे में पूछा तो अधिकारियों नें कुछ भी बताने से मना कर दिया । फिलहाल अन्दर खाने से आयी खबरों के मुताबिक घर की गैलरी से 940 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है। जिसे टीम सील बंद कर अपने साथ ले गयी।
इस मामलें पर आरबी श्रीवास्तव का भतीजा मनीष ने बताया कि मेरे भाई शादी तय हो गयी है । इलाहाबाद के कुछ लोग दूसरी लड़की से शादी करने का दबाव डाल रहे थे उनका कहना न मानने पर जान से मारने और फर्जी मुकदमें में फसने की धमकी दे रहे थे। कल दिन में भी एक महिला समेत चार लोग आकर शादी करनें का दबाव डाल रहे थें। मनीष ने पूरे दावे के साथ कहा कि यह मेरे परिवार को फंसाने का षड़यंत्र उन्ही लोगो के द्वारा किया है। फिलहाल टीम नें घर के किसी सदस्य को गिरफ्तार नही किया है।