पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रो ने किया तोड़ फोड़, दो बसो का सीसा भी चकनाचूर
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_17.html
जौनपुर। फ़ीस बृद्धि के विरोध में आज पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग और फार्मेसी के छत्रो ने जमकर हंगामा करते हुए फेकल्टी में तोड़ फोड़ किया और विश्वविद्यालय की दो बसो का सीसा भी चकनाचूर कर दिया। छात्रो के हंगामे के कारण पूरे परिसर व आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से छात्रो को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
छात्रो का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने मनमानी तरीके से फ़ीस में बढ़ोत्तरी किया है जो आम छात्रो के बस में नही है कि वह फीस को जमा कर सके।
हम आप को बताते चले कि पिछले पांच अप्रैल को विश्वविद्यालय की वित्त समिति ने परिसर के सभी संस्थानों की परीक्षा शुल्क में एक हजार रुपये तथा बैक पेपर के प्रति प्रश्न पत्रों के शुल्क में दो सौ के बजाए पांच सौ रुपए की वृद्धि किया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके पूर्व सभी पाठ्यक्रमों की फीस पचास हजार रुपये से बढ़ाकर साठ हजार कर चुका है।