मशाल जुलूस निकालकर शिक्षकों ने सरकार को चेताया
https://www.shirazehind.com/2013/12/previousnext.html
जौनपुर: माध्यमिक शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार को
चेताया। सोमवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान शिक्षण कार्य से विरत रहे।
मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
नगर के सरस्वती बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर परिसर में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने कहा सरकार शिक्षकों की अनदेखी कर रही है। 18-20 साल से लंबित समस्याओं की अनदेखी से शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। संघ चेत नारायण सिंह के नेतृत्व में विगत छह साल से 14 सूत्री मांगों को लेकर संघर्षशील है। पूर्व में कई अवसरों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक आदेश निर्गत नहीं किया गया।
जिलाध्यक्ष डा.राकेश सिंह के नेतृत्व में कालेज परिसर से निकला मशाल जुलूस जेसीज चौराहा, रोडवेज होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। जहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। जुलूस में जिला मंत्री डा.प्रमोद श्रीवास्तव, शोभनाथ यादव, नरसिंह बहादुर सिंह, इंद्रपाल सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, मो.आजम आदि शिक्षक आकर्षक नारे लगाते हुए चल रहे थे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, नितीश सिंह, संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, अशोक सोनकर आदि प्राथमिक शिक्षकों ने आंदोलन को समर्थन दिया।
इसी क्रम में तिलकधारी इंटर कालेज परिसर में शिक्षकों, कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर अपनी मांगों के प्रति आवाज बुलंद किया। बैठक में ब्रदीनाथ सिंह, मिथिलेश सिंह, राजीव सिंह के अतिरिक्त शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह आदि रहे। ग्रामोदय इंटर कालेज गौराबादशाहपुर व बीडी इंटर कालेज मनिहागोविंदपुर के शिक्षक शिक्षण कार्य से विरत रहे। मुफ्तीगंज के गोवर्धन इंटर कालेज में शिक्षकों ने कलमबंद हड़ताल कर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। वहीं फौजदार सिंह इंटर कालेज मछलीशहर में जिला संगठन मंत्री विजय बहादुर यादव, इंटर कालेज बीबीपुर में अरुण सिंह, इंटर कालेज आनापुर में वृंदा प्रसाद, कुंवरपुर में जय प्रकाश के नेतृत्व में शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया। डोभी विकास खंड के श्री गणेश राय इंटर कालेज डोभी, आदर्श इंटर कालेज रेहारी, इंटर कालेज चंदवक, रतनूपुर आदि में शिक्षकों ने कलमबंद हड़ताल किया।