सिकरारा ब्लाक में जमकर हुआ हंगामा

 जौनपुर : ब्लाक मुख्यालय के सभागार भवन में सोमवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने हाट कुक योजना, राशन कार्ड व हैंड पंपों की मरम्मत सहित अन्य योजनाओं को ठीक ढंग से न संचालित होने पर जमकर हंगामा मचाया।
खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद व ब्लाक प्रमुख अनारा देवी द्वारा जब उक्त शिकायत की सूचना जिले के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात व उस पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर सदस्य शांत हुए।
प्रारंभ में बीडीओ द्वारा क्षेत्र पंचायत के लेबर बजट हेतु दो सौ तेइस लाख साठ हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13 में मनरेगा के तहत 265 लाख रुपये का व्यय हुआ है। जबकि 23 लाख रुपया अभी शेष है। सैदनपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र गुप्ता, लेधुआ के शिव प्रसाद सिंह, व ताहिरपुर के राजू यादव ने सीडीपीओ राधारानी से हाट कुक योजना व मुफ्त पंजीरी वितरण पर सवाल उठाया तो उन्होंने कहा कि मैं स्वयं गांव में जाकर जांच करूंगी। इसके पूर्व सदस्य राशन कार्ड, पेंशन योजना, हैंड पंप मरम्मत निर्माण का मुद्दा उठाते हुए मंच तक पहुंच गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी एमके चौरसिया, सुनील कुमार सिंह, डा.रामचरित्तर निषाद, मिथिलेश दूबे, राम चयन यादव, फूलचंद पाल, प्रमोद कुमार, विनय शुक्ला व क्षमानाथ सिंह आदि शामिल रहे।

Related

खबरें 8420009049392373986

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item