चरक छात्रावास पर पुलिस का छापा, चार छात्र निष्कासित

जौनपुर: पूर्वाचल विश्वविद्यालय के चरक छात्रावास में सोमवार को एसपी हैप्पी गुप्तन के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। एक घंटे तक चली कार्रवाई में शराब की बोतलें बरामद हुई। इस दौरान कोई बाहरी छात्र वहां नहीं मिला।
रविवार को छात्रावास में इंजीनियरिंग के छात्र राहुल सिंह को कुछ छात्रों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने चार छात्रों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। विश्वविद्यालय के कोर कमेटी की बैठक सोमवार को चीफ प्राक्टर डा.प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें इंजीनियरिंग के छात्र अमितेश यादव, अंकित दूबे, जीवन यादव तथा विनीत राय को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया।
डा.प्रदीप ने बताया कि कमेटी जांच करने के बाद आरोपित छात्रों को विश्वविद्यालय से बाहर का रास्ता दिखाने पर विचार कर रही है। शराब की बोतलें बरामद करने का मामला विश्वविद्यालय प्रशासन पर छोड़ दिया गया।
अराजक तत्वों पर लगेगी लगाम
पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के दौरान पत्रकारों को अंदर जाने से रोक दिया। बाद में बताया कि पिछले वर्ष इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या से सबक लेते हुए यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि यहां सक्रिय अराजक तत्वों पर लगाम कसी जाएगी।

Related

खबरें 5592057085843993287

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item