थाने में हुई शादी प्रेमी युगल बधे परिणय सूत्र में
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_2537.html
जौनपुर: दो प्रेमी युगल सोमवार को बरसठी थाना परिसर में परिवार
वालों की मौजूदगी में परिणय सूत्र में बंधे। ये सभी प्रेम परवान चढ़ने पर
घर छोड़कर पलायित हो गए थे। वापस लौटने पर मामला थाने पहुंचा तो पंचायत इसी
नतीजे पर पहुंची।
दाउदपुर निवासी राहुल गौतम एवं सुमन के बीच काफी दिनों से मधुर संबंध कायम था। इसे लेकर विवाद भी था। यही वजह थी कि मामला थाने पहुंचा। यहां पंचायतन शादी पर पुलिस ने राजी करा लिया। यह सब चल रहा था कि निगोह निवासी मंशा एवं रविशंकर का भी परिवार पहुंच गया। यहां भी दोनों पक्ष पहले कार्रवाई की बात करते रहे। युवक युवती की इच्छा देख थानाध्यक्ष एसएन पांडेय की पहल पर दोनों पक्ष भी राजी हो गए।
इसके बाद हनुमान मंदिर परिसर में दोनों जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सिंदूर दान किया। इस तरह चार परिवार के बीच कायम तनाव प्रेम में बदल गया। क्षेत्र के निवासी जिलेदार तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल, देवसरन, शिव प्रसाद, सुलेखा, रामबली यादव प्रधान इस वैवाहिक कार्यक्रम के साक्षी बने।