मोदी नहीं मुद्दों की राजनीति करेगी आप :संजय सिंह
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_8400.html
जौनपुर: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं यूपी प्रभारी
संजय सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी राहुल गांधी, मोदी, मुलायम व
मायावती जैसे नामों पर नहीं बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीति
करने में विश्वास करती है। हम आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी कसौटी पर कसकर
योग्य उम्मीदवार मिलने पर अधिकतम सीटों पर लड़ने का मन बना चुके हैं। वे
सोमवार को नईगंज स्थित एक मैरेज हाल में पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने अन्ना को स्वीकार्य हो चुके सरकारी लोकपाल को जोकपाल की संज्ञा देते हुए कहा कि यह हमारी पार्टी को कतई स्वीकार नहीं है। तीन-तीन प्रमुख बिंदुओं को लेकर हमने अन्ना के साथ आंदोलन किया था, उन्हें बाहर कर दिया गया है।
दिल्ली में सरकार बनाने में हिचकिचाहट के सवाल पर कहा कि हमने सियासी जुमले उछालने वाली अविश्वसनीय कांग्रेस व भाजपा से 18 शर्तो पर जवाब मांगा है। उनका जवाब मिलते ही हम दिल्ली के 270 जगहों पर जनमत संग्रह के लिए उसे रखेंगे। फिर सरकार बनाएं या चुनाव में जाएं, जनता की जो राय होगी वही करेंगे।
पूर्वाचल प्रभारी संजीव सिंह ने कहा कि पांच-पांच प्रधानमंत्री देने के बावजूद बीमारू राज्य बन चुके इस प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए हम चुनाव के मैदान में होंगे।
इस मौके पर जिला संयोजक डा.अनुराग मिश्रा, शरदेंदु चतुर्वेदी, सोम वर्मा, एचएन तिवारी, राजेश अस्थाना, अनुराग मणि त्रिपाठी, प्रेमलाल शर्मा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।