
जौनपुर। 20 दिसम्बर को वाराणसी में होने वाली नरेन्द्र मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर भाजपा ईकाई नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ एडवोकेट, नगर उपाध्यक्ष/क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ पंकज जायसवाल के नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डों का दौरा करके वाराणसी चलने को अपील किया। सोमवार को प्रातः नगर भाजपा के पदाधिकारी व वार्ड अध्यक्ष मण्डी नसीब खां, उर्दू बाजार, ख्वाजगी टोला आदि वार्डों का दौरा करके जनसम्पर्क किया। नगर अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि नगर से लगभग पांच हजार भाजपा कार्यकर्ता ट्रेन, बस व निजी वाहनों से जुलूस की शक्ल में रवाना होंगे। जनसम्पर्क में नगर उपाध्यक्ष गौतम गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा सुभाष चन्द्र गुप्ता, सुनील सेठ, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा विकास शर्मा, नगर मीडिया प्रभारी अरूण जायसवाल, मनीष सेठी, राजेन्द्र विश्वकर्मा, रामानन्द जायसवाल, विष्णु गुप्ता, कमलेश गुप्ता, तीरथराज गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, रामकुमार साहू, नगर मंत्री कृष्ण कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में भाजपा नगर के वार्ड अध्यक्षों की बैठक नगर उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल के आवास पर सम्पन्न हुई जिसमें रैली में चलने की रणनीति की गयी। नगर मीडिया प्रभारी अरूण जायसवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की रैली देश की भावी राजनीति तय करेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनेंगे। वहीं भाजपा नेता सरदार सिंह, जगत नारायण दूबे, डा. दिनेश सिंह, नीरज गुप्ता, डा. रमाशंकर पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव, इन्द्रदेव सिंह, नितिन सिंह, डा. ज्योतिदास श्रीवास्तव आदि ने जौनपुर नगर के विभिन्न मुहल्लों का दौरा करके रैली को सफल बनाने की अपील किया।