स्काउट/गाइड के बच्चे हुए सम्मानित

जौनपुर। बेचनराम बनमाली लाल पटेल स्वतंत्र स्काउट दल रोवर क््रयू एवं राजपत्ती देवी स्वतंत्र गाइड कम्पनी मेंजा तहसील मडि़याहूं के बच्चों को नवरात्र मेले एवं गर्मी के दिनों में पानी पिलाना जैसे सेवा कार्य हेतु सोमवार को सम्मानित किया गया। पटेल सेवा संस्थान में हुए कार्यक्रम जिसकी मुख्य अतिथि श्यामप्यारी पटेल प्रधानाचार्या द्वारा स्काउट/गाइड बच्चों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्रीमती पटेल ने कहा कि यही बच्चे राष्ट्र की शक्ति हैं। यदि इनमे अभी देश सेवा समाज सेवा का भाव हो तो ऐसे बच्चों को सम्मानित किया जाना चाहिए। सेवाकार्य करने हेतु किसी भी जाति एवं धर्म के बन्धन से इन बच्चों को परे होना चाहिए। स्काउट के बच्चों में देश एवं समाज सेवा का गुण भरा होता है। हमें इन बच्चों से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में राजेश प्रजापति, संतोष मौर्य, अमित सोनकर, संजीव मौर्य, आकाश गौड़, जितेन्द्र गौड़, अलका मौर्या, बिन्दू यादव, प्रीति भारती, मयंक सिंह, संदीप यादव आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्रुप संरक्षक शरद पटेल, मनीष पटेल, जयभारत, सुल्तान शकील, संजू पटेल, वर्षा आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र पटेल ने किया।

Related

खबरें 1350380188040510720

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item