सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की परीक्षा में जुटे तमाम छात्र
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_22.html
जौनपुर। नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित गिरधारी शिक्षण संस्थान के सभागार में रविवार को ब्रिलियण्ट माइण्ड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की परीक्षा हुई जो शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। प्रबंधक प्रमोद गिरि एडवोकेट के अलावा अजय यादव, नरेन्द्र कुमार, ललई यादव, मनोज गिरि सहित अन्य की देख-रेख में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता की परीक्षा में कुल 211 छात्र/छात्राओं ने हिस्सा लिया जबकि दर्जन भर से अधिक अनुपस्थित रहे। इस दौरान ब्रिलियण्ड माइण्ड क्लासेज के प्रबंधक महफूज अली सिद्दीकी ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम 29 दिसम्बर को घोषित किया जायेगा जो क्लासेज के वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

