बाराक ओबामा का पुतला फूंककर जताया गया विरोध
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_2327.html
जौनपुर। भारतीय राजनयिक देवयानी प्रकरण को लेकर गम्भीर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा का पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया। इसके साथ ही भारत सरकार से इस मामले में सख्त रूख अपनाने की मांग किया। इसके पहले जिला संयोजक रमेश यादव की उपस्थिति में नगर मंत्री प्रशांत उपाध्याय व नगर सह मंत्री अजय निषाद के संयुक्त नेतृत्व में परिषद के समस्त कार्यकर्ता एकत्रित हुये और नगर के ओलन्दगंज चैराहे पर पहुंचकर ओबामा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये उनका प्रतीक चिन्ह पुतला फूंका। इस अवसर पर विभाग संयोजक विनीत शुक्ल, अभिषेक भारद्वाज, नितेश सिंह, सुधांशू विश्वकर्मा, राज सिंह, शुलभ श्रीवास्तव, राहुल द्विवेदी, विवेक उपाध्याय, ओम पाण्डेय, बलराम, अंकित कुमार, राजू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
