श्याम महोत्सवः खूब जमकर बही गीत-संगीत की अविरल धारा

  जौनपुर। मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में नगर के उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास के बगीचे (वृंदावन धाम) में 13वां श्री श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ जहां भक्ति संगीत की खूब जमकर अविरल धारा बही। इस मौके पर हजारों की संख्या में एकत्रित भक्तों ने भक्ति रस का आनन्द लेते हुये प्रसाद भी ग्रहण किया। इसके पूर्व महोत्सव का शुभारम्भ अखण्ड ज्योति के प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात् भावपूर्ण भजन वर्षा हुई जिसके बाद श्री श्याम प्रभु के सजे दरबार में छप्पन भोग का महाप्रसाद विधि-विधान से चढ़ाया गया। इस मौके पर सरदार हरमहेन्द्र सिंह रोमी खलीलाबाद, विजय शर्मा कानपुर व श्याम परिवार वाराणसी के गीतों की सुर संगीत पर जहां उपस्थित भक्तजन झूमने पर मजबूर हो गये, वहीं दिल्ली से आये मुकेश तिलकधारी एण्ड पार्टी ने अपनी नृत्य नाटिका से पूरे माहौल को ही परिवर्तित कर दिया। खाटू वाले महाराज के इस 13वें महोत्सव में उनके दरबार को दिव्य विग्रह के नयनाभिराम से श्रृंगार किया गया था जो सहसा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर ले रहा था। दोपहर 1 बजे से शुरू होकर प्रभु की इच्छा तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम के अन्त में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में किशन हरलालका, रवि मिंगलानी, उमापति केडिया, पत्रकार संतोष सोंथालिया, विपिन अग्रवाल, निर्भय चन्द्र केडिया, राम मोहन गोयल, संजय केडिया, प्रवीन हरलालका, जीत प्रकाश हरलालका, विजय केडिया, सुरेन्द्र कानोडिया, तान केडिया, निमित अग्रवाल, कमल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अनिल हरलालका, बंटी अग्रवाल, श्याम मोहन अग्रवाल सहित अन्य लोगों एवं समाजसेवियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Related

खबरें 1562402067140716464

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item