कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव और उनके पुत्र लकी यादव के ऊपर सपा कार्यकर्ताओ को पीटने का आरोप

जौनपुर संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ 0 केपी यादव का टिकट काटकर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव को प्रत्यासी बनाये जाने पर पार्टी में चल रहा घमासान अब खुलकर सामने आ गया है। इस झगड़े को जड़ से समाप्त करने जौनपुर पहुंचे सपा प्रभारी जगदीश यादव के सामने ही दोनों पक्षो के समर्थक भीड़ गये। डॉ 0 केपी के समर्थक कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव और उनके पुत्र लकी यादव के खिलाफ मारपीट करने और असलहो से जान से मारने का मामला लाइन बाज़ार थाने में दर्ज कराया है। फ़िलहाल पुलिस तहरीर लेकर मामले की जाँच कर रही है।
समाजवादी पार्टी ने एक वर्ष पूर्व जौनपुर सीट पर डॉ 0 केपी यादव को मैदान में उतारा था। लेकिन एक माह पहले सपा हाई कमान ने केपी का टिकट काटकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव को प्रत्यासी बना दिया। केपी का टिकट कटते ही उनके समर्थ सड़को पर आकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके जौनपुर के सपाई दो खेमे में बटते दिखाई पड़ रहे थे। इस मामले को समाप्त करने का जिम्मा पार्टी हाई कमान ने जौनपुर के प्रभारी जगदीश यादव को सौपा था। जगदीश यादव दोनों पक्षो के कार्यकर्ताओ को डाक बगले पर बुलाकर मनमोटाव को समाप्त कराने का प्रयास कर ही रहे थे इसी बीच दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये। केपी यादव ने कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव और उनके पुत्र लकी पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री और उनके पुत्र ने कार्यकर्ताओ पर हाथ नही उठाया है बल्कि यह नेताजी के ऊपर हमला है।
पीडितो की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जाँच शुरू कर दिया है 

Related

खबरें 4794774488512085666

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item