शिक्षित होने से उसकी कई पीढि़यां शिक्षा की अलख जगाती है

 जौनपुर: समाज की मजबूत नींव तभी पड़ सकती है जब बेटियों को शिक्षित किया जाएगा। एक बेटी के शिक्षित होने से उसकी कई पीढि़यां शिक्षा की अलख जगाती है। शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है। उक्त बातें सिद्धार्थ उपवन में आयोजित अग्रहरि समाज के समागम व शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्याम चरण अग्रहरि ने कही।
उन्होंने कहा कि एकजुटता के बगैर समाज को अधिकार नहीं मिल सकता है। अग्रहरि समाज जाग चुका है। आज सामाजिक व राजनैतिक अधिकार के लिए हमारा समाज तत्पर है। कार्यक्रम की शुरुआत महराज अग्रसेन की आरती करने के पश्चात हुई।
अध्यक्षता कर रहे निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरि ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरि को शपथ ग्रहण कराया। इसके पश्चात उन्होंने अपने कार्यकारिणी के जिला महामंत्री रवींद्र अग्रहरि, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रहरि आदि को शपथ दिलाई। इसके पहले अहियापुर मोड़ से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सभा के रूप में तब्दील हो गया।
इस अवसर पर सोमचंद्र अग्रहरि, शिव कुमार, रामजी, नीलम, राज कपूर, बनर्जी लाल, अशोक, श्याम चंद्र, सुरेंद्र, कामता प्रसाद, डा.ओम प्रकाश, लालचंद्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम सह संयोजक विधान चंद्र अग्रहरि, मनीष, विक्रम, प्रमोद, जितेंद्र अग्रहरि रहे। संचालन संतोष अग्रहरि व आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक विनोद अग्रहरि ने किया।

Related

खबरें 4285846635815264752

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item