सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस में नोक-झोंक
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_1811.html
जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार में रविवार को
समाजवादी पार्टी के एक गुट ने प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव
के पुतला फूंकने और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने को लेकर प्रदर्शनकारियों व
पुलिस में जमकर नोंक-झोंक भी हुई।
जिला मुख्यालय स्थित डाक बंगले पर शनिवार की रात हुई मारपीट की घटना से आक्रोशित कार्यकर्ता समाजवादी मुलायम यूथ बिग्रेड के जिला महासचिव महाबीर यादव के नेतृत्व में शंभूगंज बाजार में एकत्रित होने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उत्तेजित भीड़ पारसनाथ यादव को बर्खास्त करो, गिरफ्तार करो, गिरफ्तार करो का नारा लगा रही थी। प्रदर्शनकारी समाजवादी पार्टी के मंत्री पारसनाथ यादव का पुतला दहन कर सड़क जाम करना चाह रहे थे जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। इसे लेकर पुलिस से जमकर नोंकझोंक भी हुई।
प्रदर्शन करने वालों में बबलू अहमद, अमरपाल, बबलू सिंह, संतोष पांडेय, उमेश यादव, विनय यादव, पप्पू यादव, धीरज, रघुनाथ यादव, सुशील उर्फ बाबा, बृजेश, कल्लू, गुड्डू, राजेश, अमरजीत आदि रहे।