ताला तोड़कर तीन लाख के जेवरात चोरी
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_2275.html
जौनपुर: सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती
हैं। इसके रोकथाम के लिए पुलिस कोई कारगर कदम नहीं उठा रही है। क्षेत्रों
में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस चोरों के सामने बौना साबित
हो रही है। पुलिस एक घटना का पर्दाफाश करती है तो चोर कई घटना को अंजाम दे
देते हैं। जलालपुर क्षेत्र के रामपुर सोइरी ग्राम स्थित चक विसांव पुरवा
में कैलाश नाथ यादव के मकान में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट
के चैनल का ताला तोड़कर करीब तीन लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गई
तीन अटैची व एक बाक्स मकान से कुछ दूरी पर गन्ना के खेत में टूटे मिले।
कपड़े इधर-उधर बिखरे हुए थे। घटना के समय मकान में कोई नहीं था। कैलाश नाथ
यादव व उनका पुत्र मुंबई रहते हैं। पत्नी सरिता मायके गई थी। चोरी की सूचना
पर वह घर आई। मामले की सूचना पुलिस को दे दिया।
उधर शाहगंज क्षेत्र के कुड़ियारी गांव निवासी संदीप जायसवाल की गोड़िला फाटक पर स्थित मोबाइल की दुकान में शनिवार की रात सेंध काटकर चोरों ने सात हजार नकद सहित हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई।