काकोरी काण्ड के महानायकों को किया गया याद
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_2675.html
जौनपुर। स्थानीय कलेक्टेªट परिसर में स्थित क्रांति स्तम्भ पर गुरूवार को काकोरी काण्ड के महानायक अमर शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल गोरखपुर, अशफाक उल्लाह खां फैजाबाद, राजेन्द्र प्रसाद लाहिणी गोण्डा, रोशन सिंह मलाका जेल इलाहाबाद में मिली शहादत का 86वां वर्षगांठ मनाया गया जहां हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कैडरों द्वारा मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर, अजय सिंह, अनिरूद्ध सिंह, कु. वंदना, अर्चना, मु. साबिर, प्रलय बहादुर सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
