जेसी शशांक सिंह रानू स्वर्णजयन्ती वर्ष के हुए अध्यक्ष

जौनपुर 19 दिसम्बर-जेसी आई जौनपुर का शपथ ग्रहण समारोह मीनाक्षी उपवन सिपाह पड़ाव में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने नव निर्वाचित अध्यक्ष जेसी शशांक सिंह रानू को बधाई देते हुए कहा कि आज इस स्वर्णजयन्ती वर्ष में जनपदवासियों को जो अपेक्षाएं आपसे हैं आशा है कि आप उसे पूरा करेगे।और संस्था को नई उचाइयां और आयाम देगे। विशिष्ट अतिथि जेसी आई सिनेटर संजय कपूर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जेसीज ने कहा कि शशांक सिंह इस वर्ष मण्डल-3 में ही नही अपितु राष्ट्रीय स्तर पर भी कार्य करके राष्ट्रीय एवार्ड जीतकर जिले का नाम रोशन करेगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अन्र्तराष्ट्रीय अध्यक्ष भी भारत के निर्वाचित हुए है। और यह जौनपुर जेसी आई के लिए गर्व की बात है। मण्डल अध्यक्ष जेसी संतोष कुमार सिंह ने वर्ष 2013 के अध्यक्ष रत्नेश गुप्ता के कार्यक्रम के समापन पर उन्हें बधाई दी । और अपने कार्यकाल के दौरान मण्डल से दस एवार्ड प्राप्त करने पर बधाई दिया। अपेक्षा किया है कि स्वर्णजयन्ती वर्ष के अध्यक्ष कम से कम 25 एवार्ड अवश्य लायेगे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। जेसीरेट दीपशिखा चैरसिया द्वारा जेसी आस्था का पाठ पढ़ा गया। वर्ष का सर्वश्रेष्ठ जेसी सदस्य का पुरस्कार विशाल गुप्ता ,सर्वश्रेष्ठ न्यू जेसी एवार्ड नीरज अग्रहरि, सर्वश्रेष्ठ न्यू जेसीरेट शिवांगी जायसवाल, एवं वर्ष की सर्वश्रेष्ठ जेसीरेट ऋचा गुप्ता चुनी गयी। बेस्ट आफिसर पुरस्कार जेसी विष्णु सहाय एवं राजेश अग्रहरि को मिला। विशेष सहयोग पुरस्कार रवि मिगलानी एवं राधेरमन जायसवाल को दिया गया। वर्तमान अध्यक्ष ने वर्ष 14 के लिए चुने गये अध्यक्ष शशांक सिंह रानू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर कालर एवं पिन प्रदान किया। शशांक सिंह ने अपनी नई कार्यकारिणी को शपथ दिलायी। तथा सबके सहयोग से नयी बुलन्दियों पर पहुंचने का आश्वासन भी दिया। नये सदस्यों को शपथ एवं पिन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कपूर ने प्रदान किया। नये सदस्यों में नीरज उपाध्याय, विनोद अग्रहरि, निखिलेश सिंह, मनीष गुप्ता, मोतीलाल यादव, मनीष देव, रत्नेश सिंह, मनोज मिश्र, संजय पाठक, अनिल साहू, ऋचा गुप्ता, मेघना रस्तोगी, दीपशिखा, नीतू, डा0 संजय पाण्डेय, अजय गुप्ता, परिवार में सम्मिलित हुए।
         पूर्व अध्यक्ष जेसी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आदमी  सच्ची लगन ,कड़ी मेहनत और टीम के सहयोग से किसी भी असम्भव काम को सम्भव कर सकता है। उन्होंने अपने सफल अध्यक्ष के गुण को वर्तमान अध्यक्ष को बताया तथा हरसम्भव सहयोग का आश्वासन भी दिया।  अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सदस्यों एवं अतिथियों को स्मृतिचिन्ह प्रदान किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव को बधाई दिया। सफल संचालन रवि मिगलानी ने किया।
          इस अवसर पर जेसीगण शकील अहमद, मनोज चतुर्वेदी, महेन्द्रनाथ सेठ, डा0 धनन्जय सिंह, जी0सी0चैबे, रवीन्द्र सिंह ज्योति, किरन श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पंकज जायसवाल, श्यामजी अग्रहरि, श्रवण जायसवाल, सोमेश्वर केसरवानी, श्याम मोहन अग्रवाल, रूचि शर्मा, मुन्ना सिंह, के0के0त्रिपाठी, सुशील वर्मा, अनिल अस्थाना, पंकज सिन्हा, चन्द्रशेखर, रजनीकांत द्विवेदी, एस0के0सिंह, विकास रस्तोगी, सम्स अब्बास, मो0 मुस्तफा, आशीष चैरसिया, विवके सेठ, अजय सेठ, आलोक सेठ, संजीव जायसवाल, डा0 क्षितिज शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थि रहे। आभार कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी अध्यक्ष जेसी शशांक सिंह रानू ने दिया है।

Related

खबरें 5816357711943286974

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item