भारत विश्व में सबसे अधिक युवा शक्ति वाला राष्ट्र :प्रो.अरुण दिवाकर वाजपेयी

जौनपुर : देश में जब भी परिवर्तन व क्रांति आई है उसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहा है। युवा वर्ग ने बड़े-बड़े नवाचार किए है। भारत वर्ष विश्व में सबसे अधिक युवा शक्ति वाला राष्ट्र है। यह बातें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.अरुण दिवाकर वाजपेयी ने बुधवार को कुटीर स्नातकोत्तर महाविद्यालय चक्के में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि इस युग में युवा मस्तिष्क, युवा चिंतन ऐसे विचारों आत्मसात करना चाहिए जिससे भारत व पूरे विश्व को दिशा मिल सके।
अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्वाचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सुंदरलाल ने कहा कि उच्च शिक्षा केंद्र, नगरीय जीवन की विकृतियों से अलग अध्ययन, अध्यापन अनुसंधान तक सीमित हो। विशेष प्रभार की अभिक्षमता स्वयोग्यता सम्पन्न युवक युवतियां उच्च शिक्षा में प्रवेश कर आजीवन समर्पित रहे। विशिष्ट अतिथि मड़ियाहूं प्राचार्य डा.लालजी त्रिपाठी, प्राचार्य डा.एसपी ओझा, प्रो.आभा एस, डा.राधेश्याम सिंह, डा.अखिलेश कुमार सिंह, डा.राम अवतार सिंह, डा.प्रवीण कुमार सिंह, डा.विजेंद्र सिंह, डा.नरेंद्र सिंह, डा.पीएस त्रिपाठी ने किया। प्रबंधक डा.अजयेंद्र कुमार दूबे ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन रमेशमणि त्रिपाठी व सुधांशु व स्वागत प्राचार्य डा.आरपी त्रिपाठी ने किया।
इन छात्रों को दिया गया मेडल:-
जंग बहादुर शुक्ला, अन्वेषिका, वीरेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, शक्ति, निधि दूबे, संदीप कुमार यादव, केशव मौर्य, अमित कुमार, रेनू यादव, शालिनी आर्या, पवन कुमार मौर्य, सुनीत कुमार त्रिपाठी, शिल्पा सिंह, राहुल कुमार सिंह, अल्का सिंह, रामप्रवेश को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य छह छात्रों को संस्थापक पदक से सम्मानित किया गया।

Related

खबरें 1421070580044991006

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item