जायसवाल समाज ने सैकड़ों जरूरतमंदों को दिया कम्बल

 जौनपुर। असहायों की सहायता करना पुनीत कार्य है। हमें लगातार इनकी हरसंभव मदद करनी चाहिये। उक्त बातें जायसवाल समाज के प्रदेश मंत्री/नगर अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल ने रविवार को कोतवाली चैराहे पर एक सादे समारोह में सैकड़ों जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित करते हुये कही। समाज के नगर इकाई द्वारा इस भीषण ठण्ड में गरीबों को गर्म कपड़ों का वितरण करना सराहनीय कार्य है। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल ने कहा कि समाज द्वारा शीघ्र ही अलाव की व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रम संयोजक सर्वेश जायसवाल व सह संयोजक सुग्रीव जायसवाल ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अजयनाथ जायसवाल ने किया। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश जायसवाल, केके जायसवाल, ज्ञान जायसवाल, श्रवण जायसवाल, राकेश जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, पीयूष जायसवाल, राजेश जायसवाल, पवन जायसवाल, सुरेन्द्र जायसवाल, ओमजी सहाय, रमेश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 1993104623709635271

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item