ठण्ड के मद्देनजर गरीबों के लिये 30 लाख रूपये के कम्बल स्वीकृत

  जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ठण्ड के मद्देनजर जरूरतमंदों को कम्बल वितरण करने का कार्य शुरू हो गया है जिसके तहत 30 लाख रूपये का कम्बल स्वीकृत हुआ। जनपद के सभी 6 तहसीलों को 5 लाख रूपये के हिसाब से कम्बल वितरण अनुमोदित हुआ। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने स्वयं कम्बल की गुणवत्ता को जांच कर गांधी आश्रम रूहट्टा से कम्बल की खरीददारी करवाया। 5 सौ रूपये प्रत्येक कम्बल के हिसाब से खरीदे गये कम्बलों में से 1 हजार कम्बल आज सदर तहसील को मिला। बताया गया कि रविवार को 330 कम्बलों को वितरण भी किया गया जिनमें 70 कम्बल शहर कानून गो सर्किल, 60 जफराबाद कानून गो सर्किल एवं शेष 4 कानून गो सर्किल में 50-50 के हिसाब से कम्बल वितरित किया गया। शहर क्षेत्र के लिये 22 लेखपालों को 3 कम्बल के हिसाब से वितरित हुआ जो गरीबों को चिंहित वितरित करेंगे।

Related

खबरें 4778438694816865115

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item