शैक्षणिक मेरिट उत्थान समिति ने बैठक में भरी हूंकार
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_9205.html
जौनपुर। शैक्षणिक मेरिट उत्थान समिति की बैठक रविवार को टीडी इण्टर कालेज के मारूति मंदिर पर हुई जिसकी अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने बताया कि टीईटी परीक्षा के 4 दिन पहले पात्रता परीक्षा से अर्हता परीक्षा बनाया जाना गलत है, क्योंकि छात्र तो 83 व 90 के लिये तैयारी कर रहे हैं। 4 दिन पहले जब इसे अर्हता बनाया गया तो छात्र स्तब्ध रह गये जबकि नियम है कि किसी भी परीक्षा के नियमों में संशोधन 45 दिन पूर्व किया जाना चाहिये। उन्होंने बताया कि 30 दिसम्बर दिन सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया जायेगा। बैठक में अरविन्द यादव, रजत श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, अमित पाठक, बृजेश गुप्ता, रवि सोनकर, फैजल अहमद, सुरेश मौर्या, राहुल बिन्द सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।
