कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

 जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी लखनऊ द्वारा एचआईवी/एड्स विषय पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसका प्रथम चरण जौनपुर में चला। जनपद के चयनित ब्लाक के ग्रामसभाओं में एचआईवी पर अनाम के कार्यकर्ताओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एचआईवी संक्रमित होने व इससे बचने के तरीकों के अलावा यह किनसे नहीं फैलता है, के बारे में जानकारी दी गयी। नाटक के दौरान लाखन सरोज, रामभवन, प्रियव्रत सिंह, मदन मोहन पाण्डेय, देवा पंडित, बबीता श्रीवास्तव, अनुराग सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर बेसिक हेल्थ अधिकारी, ग्राम प्रधान, कलावती देवी, राम प्यारे गिरि, फूलदेई सहित अन्य क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे

Related

खबरें 4570274209306430090

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item