गरीबों व असहायों की मदद से मिलती है संतुष्टिः डा. चित्रवंशी
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_4869.html

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के मजडीहा ग्राम स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में ज्ञान प्रयाग सेवा शिक्षा ट्रस्ट द्वारा कम्बल वितरण समारोह का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि डा. ज्ञानचन्द्र चित्रवंशी ने कहा कि गरीबों व असहायों की मदद से बड़ी संतुष्टि मिलती है। इसी क्रम में विद्यालय की संचालिका डा. जागृति चित्रवंशी ने ट्रस्ट के इस कार्य की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर सैयद अहमद इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य इरफान अहमद व संचालन दीपचन्द्र ने किया। इस दौरान 200 कम्बल व 100 शाल गरीबों में वितरित किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के मजडीहा, सबरहद, उसरहटा, सेढ़ुवापारा के गरीबों में कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर अब्दुल अजीज, जिया लाल राजभर, नदीम, प्रेमचन्द्र यादव, जगदीश राजभर उपस्थित रहे।
