मुलायम के रिश्तेदार विधायक के घर से बरामद हुई अगवा की गई नाबालिग लड़की

आगरा. अपहरण के 44 दिन बाद समाजवादी पार्टी के विधायक हरिओम यादव के घर से नाबालिग किशोरी बरामद हुई। बाह की रहने वाली किशोरी को दबंगों ने करीब डेढ़ माह पूर्व सिकंदरा क्षेत्र के केके नगर से उठाया था। बरामदगी के बाद किशोरी ने बताया कि उसे विधायक के घर रखा गया था। आरोप है कि बाद में पुलिस ने उस पर दबाव डाला और उसने बयान बदल दिया। उसने कहा कि इस मामले में विधायक का हाथ नहीं है। किशोरी के चाचा श्रीकृष्ण ने बताया कि आगरा के सिकंदरा थाने की पुलिस ने कल शिकोहाबाद में सपा विधायक हरिओम यादव के निवास पर छापा मारकर 14 वर्षीय किशोरी को बरामद किया।
आरोप है कि 13 नवम्बर को केके नगर से किशोरी का अपहरण किया गया था। इसकी रिपोर्ट सिकंदरा थाने में दर्ज की गई थी। श्रीकृष्ण ने बताया कि 22 अक्टूबर, 2013 को आरोपी अंकुर, विजेंद्र और उनके भाई शैलेंद्र निवासी बाह (आगरा) ने दबंगई दिखाते हुए किशोरी के घर पर आकर छेड़खानी की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके परिजनों से मारपीट की भी थी।
 मामला गंभीर होने के बाद भी पुलिस ने सभी आरोपियों को सामान्य धारा लगाकर छोड़ दिया था। भयभीत परिजनों ने किशोरी को उसके चाचा रामकिशन के पास केके नगर (आगरा) में भेज दिया था। दबंग आरोपियों को इसका पता चल गया और 13 नवम्बर को उठा ले गए। 
 किशोरी के चाचा रामकिशन आगरा में सपा विधायक (मैनपुरी सदर) राजकुमार यादव के यहां काम करते हैं। बताया जाता है कि रामकिशन ने पूरे मामले की जानकारी विधायक राजकुमार यादव को दी। उन्होंने मदद करते हुए पूरे मामले को हाईकमान तक पहुंचाया। तब जाकर पुलिस हरकत में आई और उन्होंने किशोरी को बरामद किया।
 

Related

खबरें 3424619620759930152

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item