पूरे देश में गरीबी के लिए जिम्मेदार है एक परिवार
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_5337.html
वाराणसी. भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में कहा कि 2014
का लोकसभा चुनाव का नेतृत्व कोई व्यक्ति नहीं करने वाला है, बल्कि देश
का हरेक मतदाता लड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी मां है,
संस्कृति की धारा है, लेकिन सरकार इसकी सफाई तक करवाने में नाकाम रही।
उन्होंने कहा कि इसके नाम पर बड़ी रकम खर्च करने का दावा किया जा रहा है,
तो क्या गंगा के अंदर रुपए भी बह जा रहे हैं? वैसे गंगा से जुड़ी बात को
छोड़ दें तो मोदी के भाषण में ज्यादातर बातें वही थीं, जिनका जिक्र वह हर रैली में करते हैं।
मोदी ने कहा कि देश में चुनाव से पहले ही चुनावी माहौल है, लोग केंद्र
सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बेचैन हैं। मोदी ने यह भी कहा कि कुछ लोग
उत्तर प्रदेश का महत्व सिर्फ सरकार बनाने के लिए मानते हैं। वह बोले,
'मेरी सोच इतनी सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश का महत्व सांसदों की संख्या
बढ़ाने के लिए नहीं है। उत्तर प्रदेश के विकास के बिना हिंदुस्तान का
विकास संभव नहीं है।'
मोदी ने कहा पूरे देशे में गरीबी का केवल एक परिवार दोषी है। कांग्रेस
गरीबों की माला जपती है लेकिन उनके लिए कुछ नही करती। उन्हें क्या मालूम
गरीबी क्य़ा होती है, छोटे-छोटे बच्चे ठंड में भूखे पेट सोते हैं। मोदी ने
कहा कि गरीबों से गुजारिश है जिन्होंने उनका ये हाल किया है, वे उन्हें
उखाड़ फेंके। मोदी ने कहा चाय बेच कर जीवन जिना कोई पाप नही हैं। चाय बेचकर
मेहनत करना गुनाह नही है। उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाला प्रधानंमत्री बन
सकता है और खेत में मजबूरी करने वाला, जूता पॉलिश करने वाला भी
प्रधानमंत्री बन सकता है।
मोदी ने कहा कि नौकरी के इंटरव्यू बंद हो। सोशल मीडिया के जरिए नौकरी
के अवसर दिए जाएं, इससे 'सिफारिश' प्रथा खत्म होगी। आगे उन्होंने कहा कि
लोग केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बेचैन हैं। मोदी ने कहा भाजपा को
चाय बेचना मंजूर है लेकिन कांग्रेसियों की तरह देश बेचना नहीं।
चार राज्यों में विधानसभा चुनावों में जीत के बाद भाजपा की यह पहली बड़ी रैली है। लोकसभा चुनाव में उत्तर
प्रदेश में भाजपा की स्थिति सुधारने के लिए इस रैली को अहम माना जा रहा
है। इसे सफल बनाने के लिए भाजपायों ने हर स्तर पर तैयारी की है। यहां तक
कि देवी-देवताओं का भी आवाहन किया गया था।
