धनंजय सिंह का टिकट कटा सुभाष पाण्डेय बीएसपी प्रत्यासी

 बहुजन समाज पार्टी ने आज जौनपुर संसदीय सीट पर अपने दिल्ली जेल में बंद बाहुबली सांसद धन्नजय सिंह का का टिकट काट कर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष पाण्डेय को मैदान में उतार दिया है। यह घोषणा जौनपुर नगर के बीआरपी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मलेन वाराणसी और मिर्जापुर जोन के को-ऑडिनेटर राजकुमार कुरील ने किया। इस घोषणा के बाद जौनपुर की राजनीत में गर्माहट आ गई है। सुभाष पाण्डेय ने धनंजय के टिकट काटने के सवाल पर कोई कमेट न करते हुए जनता का समर्थन माँगा है।
 बीआरपी कालेज के मैदान में शनिवार को आयोजित सम्मेलन में मीरजापुर-वाराणसी मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर एमएलसी डा.राम कुमार कुरील ने आगामी लोकसभा चुनाव को अत्यंत अहम बताते हुए विकास व सर्व समाज के सम्मान को तरजीह मिलने पर जोर दिया। इसलिए कार्यकर्ता बिना समय गंवाए चुनावी तैयारी में जुट जाएं। विस चुनाव में जो चूक हुई है उससे सबक लेते हुए विपक्षी दलों के बहकावे में आए बिना जन सामान्य को अभी से पार्टी की रीतियों-नीतियों व बसपा शासन काल की उपलब्धियों से अवगत कराएं।
उन्होंने सपा के सत्तारूढ़ होने पर करारा कटाक्ष करते हुए कहा कि इनकी अदूरदर्शी नीतियों का ही तकाजा है कि प्रदेश विकास के मामले में बीस वर्ष पीछे चला गया।
श्री कुरील ने बड़ी तादाद में अन्य दलों को छोड़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि भावना व झूठे आश्वासनों में फंसकर लोगों ने विस चुनाव में जो गलती कर दी है आगामी लोकसभा चुनाव में उसकी भरपाई का मौका आ गया है। सर्व समाज के सम्मान की रक्षा बसपा द्वारा ही संभव है।
इसके पहले पूर्व मंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण राय, जोनल कोआर्डिनेटर छट्टू राम, कालीचरण राजभर, सुरेंद्र राम, वीरेंद्र चौहान, दयाराम भाष्कर, नपाध्यक्ष दिनेश टंडन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छलावा देकर सत्ता में आने वाले लोगों को जवाब देने का जनता अब मन बना चुकी है।
अंत में प्रत्याशी घोषित किए गए श्री पांडेय ने लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी मुखिया ने जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर जन सहयोग से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। राजनीति में आने के पीछे मेरा मकसद केवल विकास व सर्व समाज के सम्मान को सुनिश्चित करना है।
इस मौके पर एमएलसी प्रभावती पाल, रामफेर गौतम, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन पाणिनि सिंह, बीपी सरोज, सावित्री पटेल, अमित मिश्रा, आशीष शुक्ला, रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र गौतम, पल्टू राम नागर समेत तमाम पार्टी नेता मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम ने किया

Related

खबरें 8582122255521377926

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item