श्री श्याम महोत्सव की पूर्व संध्या पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

 जौनपुर। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 22 दिसम्बर दिन रविवार को नगर के वृंदावन धाम (बगीचा घनश्याम दास बैंकर) में आयोजित श्री श्याम महोत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर में श्री श्याम ध्वजा (शोभायात्रा) निकाला गया। सद्भावना पुल के पास स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर से निकली शोभायात्रा में हनुमान जी एवं राणी सती दादी जी के रथ के अलावा हाथी, घोड़ा, ऊंट सहित बैण्ड,  बाजा, ढोल, नगाड़ा शामिल रहे जिसकी धुन पर शामिल महिला, पुरूष, बच्चे, युवा सभी भक्ति रस में डूबे जयकारा लगाते हुये चल रहे थे। एक ही रंग के 101 श्री श्याम ध्वजा जहां नगरवासियों के लिये आकर्षण के केन्द्र बने रहे, वहीं कोलकाता से आये कारीगरों द्वारा बनाये गये श्री श्याम बाबा के भव्य रथ का जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति, सद्भावना तरूण क्लब, जेसीआई सहित अन्य संस्थाएं प्रमुख रहे। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुये शोभायात्रा अहियापुर मोड़ पर स्थित रामजानकी मंदिर के पास पहुंचकर समाप्त हो गयी। इस अवसर पर चेयरमैन दिनेश टण्डन, रमापति केडिया, जीत प्रकाश हरलालका, निर्भय चन्द्र केडिया, निमित अग्रवाल, संजय केडिया, सुरेन्द्र कानोडिया, राम मोहन टिबड़ेवाल, संतोष सोंथालिया, तानू केडिया, अनिल हरलालका, बंटी अग्रवाल, विजय केडिया, किशन हरलालका, रवि मिंगलानी, कमल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, राम मोहन गोयल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related

खबरें 8857756579324690278

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item