अमन श्रीवास्तव ने जेजे चेयरमैन पद के लिये लिया शपथ

 जौनपुर। नगर के सिपाह पड़ाव पर स्थित एक उपवन में जेसीआई जौनपुर के 50वें शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने जेजे चेयरमैन पद के लिये युवा समाजसेवी अमन श्रीवास्तव ‘ईशू’ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। मालूम हो कि श्री श्रीवास्तव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एवं जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के कनिष्ठ पुत्र हैं। जेजे चेयरमैन के लिये चुने जाने पर अमन श्रीवास्तव को पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, जेसीरेट श्रीमती किरन श्रीवास्तव, शकील अहमद, मनोज चतुर्वेदी, महेन्द्रनाथ सेठ, रविन्द्र सिंह ज्योति, रूचि शर्मा, मुन्ना सिंह, केके त्रिपाठी, मुन्नी लाल, सुशील वर्मा एडवोकेट, अनिल अस्थाना, पंकज सिन्हा, रजनीकांत द्विवेदी, डा. एसके सिंह, विकास रस्तोगी, संजीव जायसवाल, डा. क्षितिज शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

Related

खबरें 6402459170058947114

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item