मेरी तीसरी बार राजनीतिक हत्या की गई : डा. केपी यादव
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_5840.html
जौनपुर : पांच जनवरी को बदलापुर में डा. केपी यादव की ओर से
आयोजित जनता की अदालत रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत
झोंक दिया है।
बुधवार को खुटहन, छित्तूपुर और पटैला बाजार में आहूत बैठकों को संबोधित करते हुए डा. केपी यादव ने कहा कि पार्टी की सच्चे मन, ईमानदारी और अथक परिश्रम से की गई सेवा का यही फल मिला है। मेरी एक बार नहीं यह तीसरी बार राजनीतिक हत्या की गई है। जिसका फैसला जनता की अदालत में होना है। मेरे कार्यकर्ताओं को फोन पर धमकियां मिल रही हैं।
इसके अलावा मेरे कार्यक्रमों के आयोजन में तमाम दिक्कतें पैदा की जा रही हैं। श्री यादव ने कहा कि मैने जीवन भर संघर्ष किया है। मुलायम सिंह यादव ने मेरे नेतृत्व और संघर्ष क्षमता की पहचान करने के बाद ही मुझे प्रत्याशी घोषित किया था, जो कुछ नेताओं को रास नहीं आया। इस मौके पर दशरथ यादव, रोहित, सतिराम यादव, प्रेमचंद्र, भगौती यादव पूर्व प्रधान, टंकू पांडेय, फूलचंद्र यादव, केशव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

hhh
जवाब देंहटाएं