शार्ट सर्किट से चार दुकानें राख, लाखों की क्षति

 जौनपुर : नगर के जेसीज चौराहा स्थित फल की चार दुकानों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं बरईपार क्षेत्र के हरिरामपुर गांव में रिहायशी छप्पर में आग लगने से हजारों की क्षति हुई है।
जेसीज चौराहे पर लालजी सोनकर, मनोज सोनकर, जमुना मल्लाह आदि की फल की दुकान है। मंगलवार की रात 11 बजे शार्ट सर्किट से दुकानों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दिया। जिला अग्निशमन अधिकारी चंद्र शेखर शर्मा के नेतृत्व में जवानों ने दो घंटे अथक प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया। भुक्तभोगियों के मुताबिक इस घटना में दो लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है।
अगलगी की दूसरी घटना बरईपार क्षेत्र के हरिरामपुर गांव में घटी। गांव निवासी अरविंद सिंह के रिहायशी छप्पर में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। आस-पास के लोगों ने आग बुझाई। इस घटना में रजाई, गद्दा, खाद्यान्न सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान रूबी सिंह ने आर्थिक मदद दिया।

Related

खबरें 9181158168709168644

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item