राजबब्बर की पुलिस से भिड़ंत
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_26.html
वाराणसी. 'डेरा डालो-घेरा डालो' कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस
पूर्वांचल में फिर से पैठ बनाने की तैयारी में थी। इसकी जिम्मेदारी
राजबब्बर, प्रमोद तिवारी और मधुसूदन मिस्त्री जैसे नेताओं को दी गई थी।
कार्यक्रम के अनुसार जैसे ही राजबब्बर और स्थानीय विधायक अजय राय कमिश्नरी
पर ताला लगाने नदेशर कटिंग मेमोरियल स्कूल से निकले, पुलिस ने उन्हें घेर
लिया।
प्रमोद तिवारी के पहुंचते कांग्रेसी कार्यकर्ता बेरिकेटिंग तोड़ने लगे।
पुलिस वालों ने राजबब्बर को जबरदस्ती गिरफ्तार कर, बस में बैठा लिया।
मधुसूदन मिस्त्री वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए। राजबब्बर ने बताया भ्रष्ट
सपा सरकार कार्यक्रम के खिलाफ थी, इसलिए पुलिस ने बदसलूकी की है।
सभी पुलिस वाले वरिष्ठ नेताओं से अभद्रता करते रहे, धमकी देते रहे।
मौका देखकर राजबब्बर फिर से आकर जमीन पर धरने पर बैठ गए। स्थानीय विधायक
अजय राय की भी पुलिस से जमकर भिडंत हुई।

